फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, 18 दिन बाद चिकित्सक और आशा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 02:51 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के डूभा गांव में संचालित एक निजी अस्पताल में पिछले दिनों प्रसव कराने आई महिला की मौत मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और आशा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के डूभा गांव में संचालित एक निजी अस्पताल में पिछले दिनों प्रसव कराने आई महिला की मौत मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और आशा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।  पुलिस के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में संचालित एक निजी क्लीनिक में नौ जून को उपचार के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीजपुर निवासी विरेंद्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी 28 वर्षीय रानी का प्रसव कराने बीजपुर सरकारी अस्पताल ले गया। जहां उपचार नहीं हुआ और आशा के कहने पर डूभा स्थित निजी अस्पताल में ले गई। प्रसव के तुरंत बाद महिला की मौत हो गई। पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक और आशा बिमला देवी के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी।

आरोपी कथित डॉक्टर नीरज कुमार शर्मा पुत्र कमला प्रसाद निवासी पडरवा थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर को हवाई पट्टी रोड म्योरपुर से और आशा विमला देवी निवासी बीजपुर को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें