फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छठ पूजा पर उमड़ा जनसैलाब, सूर्य को अर्घ्य

विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के लिए अर्जुन छठ घाट मालवीय नगर वार्ड नंबर 14 कहुआ नाला में उमड़
विज्ञापन
शक्तिनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर रविवार की शाम ऊर्जांचल के छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। पूजा के दौरान शक्तिनगर पुलिस प्रशासन सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहा। एसआई रंजीत कुमार के साथ पुलिस टीम घाट पर मौजूद थी। टीम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें