मारवाड़ी युवा मंच व महिला मंच सोनभद्र की संयुक्त बैठक सोमवार को हुई। युवा मंच के अध्यक्ष अमित गोयल एडवोकेट के आवास पर हुई बैठक में मंच की उपलब्धियों को बताया गया। प्रांतीय संगठन की ओर से मिली सराहना पर आभार जताया गया। अमित गोयल ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने पिछले दिनों वाराणसी में हुई बैठक में मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र व मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के कार्यों की सराहना की। कोविड काल के दौरान मंच की सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए ट्राफी देकर सम्मानित किया। यह सम्मान सभी सदस्यों के सहयोग के कारण ही मिल पाया है। आगे भी मंच जनसेवा कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाता रहेगा। कार्यक्रम में शाखा सचिव व प्रांतीय रक्तदान संयोजक शिखर केडिया, महिला मंच अध्यक्ष निशा अग्रवाल, सचिव पायल गोयल, निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया, मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल, तरुण केडिया, सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।