कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरक्ष के टोला सतद्वारी में बुधवार को विवाहिता का घर से कुछ दूर पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
बुधवार की सुबह पति-पत्नी खेत में काम कर वापस लौटे। भोजन करने के बाद पति बाबूलाल आराम कर रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान पत्नी फूलवंती (25) ने घर से कुछ दूर नाले पर स्थित पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।