फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थाना क्षेत्र के फफराकुंड गांव में बृहस्पतिवार की भोर पेड़ से महिला का शव लटकते दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। मृतका गीता के पति जगरदेव गोंड उर्फ विजय ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों के साथ कमरे में सोई थी। बृहस्पतिवार भोर लगभग तीन बजे छोटे पुत्र गोविंद के लगातार रोते रहने पर जब वह कमरे में गया तो गीता नहीं थी। खोजबीन करने पर घर के पास स्थित सहजन के पेड़ में साड़ी के सहारे गीता लटकती मिली। जगरदेव मजदूरी करते हैं। गीता पांच बच्चों की मां थी। पुलिस मौत के कारणों का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें