फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विवाहिता की मौत, नाक से निकल रहा था खून, पति ने बताया शैतानी हरकत

विज्ञापन
श​क्तिनगर क्षेत्र के मृतिका- सकीना बेगम।(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
शक्तिनगर। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पति ने इसे शैतानी हरकत बताया है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना देवसर (जियावन) थाना क्षेत्र के ग्राम परमा की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सकीना बेगम के रूप में हुई है। उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को परमा निवासी इदरीश मोहम्मद से हुई थी। सकीना की करीब दो माह की एक बच्ची भी है। पुरवा जागीर निवासी अनीसा बेगम ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सकीना को कोई बीमारी नहीं थी। अचानक हुई मौत से उन्हें संदेह हुआ। मृतका की नाक से लाल रंग का पदार्थ निकला हुआ था। पति इदरीश मोहम्मद ने मौत का कारण पूछने पर इसे शैतानी हरकत बताया। जियावन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि अनीसा बेगम की शिकायत पर जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें