सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका के पिता राजेंद्र ने बताया कि बेटी संध्या देवी (30) पत्नी शिवपूजन निवासी थाना बिरोही मिर्जापुर अपने मायके में राखी बांधने आई थी। शुक्रवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत में सुधार न होने पर निजी अस्पताल ले गए। वहां राहत नहीं मिली तो सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान संध्या की मौत हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिए मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।