फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ विवाहिता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक लाख रुपये और जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। थक हारकर उसने पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी पत्नी कई बच्चों की मां है। इसके बावजूद वह गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम करती है। 17 फरवरी को घर में रखा एक लाख रुपये और पांच थान गहना लेकर विवाहिता लापता हो गई। पता चला है कि गांव का रहने वाला एक युवक के साथ फरार हो गई है। उसका कहना है कि उसने बैंक से एक लाख रुपये कर्ज किसी काम के लिए लिया था। कई दिनों तक रिश्तेदारी, परिचितों के यहां पत्नी के बारे में पता किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इंस्पेक्टर का कहना है कि सुकृत चौकी इंचार्ज ने मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें