फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अयोध्या धाम में जिले की 10 आदिवासी कन्याओं की कराई गई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अयोध्या चार धाम में सोनभद्र के भिखारी बाबा की ओर से 10 आदिवासी कन्याओं की शादी कराई गई। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज, महंत कमल नयन दास जी महाराज और बाबा हरजीत सिंह ने वर-वधुओं को उपहार एवं आशीर्वाद दिया। वहीं अयोध्या धाम मणिराम छावनी धर्म मंडप में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के अंतिम दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए जड़ी-बूटियों से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में आहुति दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज एवं महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 10 आदिवासी कन्याओं की शादी सकुशल संपन्न हुई। आचार्य गोपाल धर द्विवेदी, राधाकृष्ण तिवारी, हरिओम धर द्विवेदी, राजेश तिवारी, योगेश तिवारी, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक ने वैदिक रीति व वेद मंत्रों से विराट रूद्र महायज्ञ एवं अन्य कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान राजेश कुमार पाठक, बिरजू दास, रामकृपाल, दिल्ली से आए महिप त्रिनेत्र, अश्वनी तिवारी, आद्या तिवारी, ओंकार नाथ दुबे आदि रहे। चार धाम परिसर में तनीषा संग संदीप, सोनम संग अमरजीत, फुलवंती संग छोटेलाल, सुनीता संग आदित्य, कलवंती संग रामसागर, ममता संग शर्त कुमार, मुन्नी संग सुरेंद्र, अनिता संग सूरज, सरस्वती संग आशीष कुमार, गोलरी संग कुंवर बाबू सहित दस जोड़ों की शादी महंत कमल नयन दास जी महाराज और बाबा हरजीत सिंह की मौजूदगी में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें