फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कई अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने शनिवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले अध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बीएसए को भेजी। ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ जांच करने के लिए पहुंचे थे। बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय ने जरहा न्याय पंचायत के कम्पोजिट विद्यालय धरतीडॉड, प्राथमिक विद्यालय महमड़, कम्पोजिट विद्यालय इंजानी, प्राथमिक विद्यालय जरहा प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय जरहा एवं प्राथमिक विद्यालय पोतीपाथर समेत तमाम विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय इंजानी में कार्यरत अनुदेशिका जीविता कुमारी, शिक्षामित्र रीता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय जरहा प्रथम में सहायक अध्यापक सुनीता तिवारी, गौरीशंकर गुप्ता तथा प्राथमिक विद्यालय पोतीपाथर के सहायक अध्यापक शिवम सिंह अनुपस्थित पाए गए। बीईओ ने बताया कि अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के गायब रहने की लगातार शिकायतें ग्रामीणों ने की थी जिस पर उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें