सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न संगठनों के कई नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया था। पुलिस कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर गड़ाए हुई थी। मंगलवार को खुफिया एजेंसियों के माध्यम से पुलिस महकमे को सूचना मिली कि कुछ नेता बुधवार को पीएम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर हंगामा कर सकते हैं। बुधवार की सुबह ही सदर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने विभिन्न संगठनों के तीन नेताओं को नजरबंद कर दिया। वहीं पन्नूगंज और दुद्धी थाने की पुलिस ने भी कई नेताओं को नजरबंद किया। ओबरा पुलिस ने भी एक नेता को नजरबंद किया। संवाद