फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने मार पीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के धुरिया गांव के समीप सोमवार की शाम मनबढ़ों एक युवक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। घायल ने दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पिटाई करने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सदर तहसील क्षेत्र के परसौटी गांव निवासी विदेेशी मौर्या अपनी बहन के घर जमगांव जा रहा था। रास्ते में धुरिया गांव के समीप नहर पर पहले से मौजूद दो लोगों ने उसे रोक कर पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान घायल ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर पिटाई करने वाले दोनों हमलावर फरार हो गए। नजदीकी एक निजी अस्पताल में घायल ने पहुंच कर खुद का उपचार कराया। कोतवाल अंजनी कुमार राय का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें