फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ ने युवक के पेट में घोंपा चालू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा इलाके में शुक्रवार की शाम आपस में हुई मारपीट में एक युवक ने चाकू से मार कर दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुर्धवा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप रहने वाली कुंती देवी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र प्रदीप कुमार विश्वकर्मा कहीं जा रहा था। उसी वक्त कुछ युवक आपस मेें मारपीट कर रहे थे। प्रदीप बीच-बचाव करने के लिए गया तो एक युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस घायल को लेकर हिंडाल्को अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंतोष उरांव व अमित निवासी मुर्द्धवा और दो अज्ञात पर संबंधित धाराओं मेें केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें