फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अचलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर मानस प्रवचन शुरू

विज्ञापन
डाला श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में प्रवचन करते  श्रीश रामानुज वैष्णव दास। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
डाला। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर मंगलवार शाम पांच दिवसीय मानस प्रवचन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथावाचक श्रीश रामानुज वैष्णव दास ने रामचरितमानस की महिमा का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। मंदिर के महंत मुरली तिवारी की उपस्थिति में प्रवचन शुरू हुआ। मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक, राजवंश चौबे और नरसिंह त्रिपाठी ने कथावाचक का स्वागत किया। व्यासपीठ से उन्होंने कहा कि रामचरितमानस की प्रत्येक चौपाई में प्रभु श्रीराम विराजमान हैं। रामकथा का श्रवण श्रद्धा के साथ करना चाहिए। सुख-दुख दोनों परिस्थितियों में भगवान की कथा कल्याणकारी होती है और इससे आध्यात्मिक शांति व प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी, इंदू शर्मा, रामनरेश पाठक, रविंद्र पांडेय और उत्तम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें