फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेरोजगारी के लिए प्रबंधन की नीतियों को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरौल गांव के जूनियर हाईस्कूल परिसर में बुधवार विस्थापित युवा कल्याण समिति के तत्वावधान में रोजगार को लेकर गैर राजनीति युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बेरोजगारी के लिए कोल प्रबंधन की नीतियों को कोसते हुए वक्ताओं ने रोजगार निर्धारण के लिए सही नीति का समर्थन किया और कहा मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति महाप्रबंधक राजन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि एनसीएल प्रबंधन के तानाशाही रवैया के कारण वर्तमान परिवेश में युवाओं को रोजी रोटी के लिए दर दर की ठोकरें खाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी युवा एक मंच से रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सहित अन्य अपने अधिकारों हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे। जमशीला पूर्व प्रधान रविन्द्र निर्मल उर्फ पंचू ने कहा एनसीएल प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को सुविधाओं से वंचित करने का कार्य किया जा रहा है। ओबी कंपनियों में स्थानीय विस्थापितों व परियोजना प्रभावित 80 फीसदी रोजगार दिया जाना चाहिए लेकिन इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
वक्ताओं का कहना था दूर दराज व गैर प्रांत के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है इसके चलते कोल प्रबंधन व स्थानीय लोगों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है।तय किया गया कि सभी पहले एकजुट हो। जबतक युवा संगठित होकर एकजुटता का परिचय नहीं देंगे तब तक हक की लड़ाई पूरी नहीं होगी। अन्य वक्ताओं द्वारा भी युवाओं को संबोधित कर एकजुट होने की अपील किया। गैर राजनीति युवा सम्मेलन में बीना, ककरी, रेहटा, परासी, बांसी, अनपरा, डिबुलगंज, कोहरौल, घरसड़ी, जवाहर नगर, चंदुआर, जमशीला, मसिरा, खड़िया, चिल्काडांड, कोटा, परसवार राजा, शक्तिनगर आदि गांव से सैकड़ा भर से अधिक संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य आकाश भारती, रविन्द्र निर्मल उर्फ पंचू, राजू कुमार, प्रिंस, मुलेश, अवधेश मोर्या, राकेश व राजू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें