चोपन। हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी टोला कोड़री में बृहस्पतिवार को भोर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजकर कार्रवाई में जुट गई।
हाथीनाला क्षेत्र के बेलहत्थी टोला कोड़री गांव निवासी रामलाल खरवार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र राजकुमार (19) घर से शौच करने के लिए कहकर बाहर निकला था। थोड़ी देर बाद उसकी मौत की खबर सुनकर घरवाले सन्न रह गए। घर से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक बृहस्पतिवार की भोर में चार से पांच बजे के बीच चोपन से रेणूकोट जाने वाली किसी ट्रेन की चपेट में आकर कटा है। हाथीनाला थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मृतक के पिता रामलाल खरवार ने पुत्र के मौत की सूचना दी है। इसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।