फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन के मृतक- कमलेश कुमार-(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित चुड़िहर मंदिर के समीप रविवार देर रात मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त की और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कमलेश (35) पुत्र रामजीवन के रूप में हुई है। अगोरी रेलवे स्टेशन के बड़े बाबू रामानंद के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:40 बजे मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि कमलेश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी दो बेटियां और दिव्यांग मां हैं। कमलेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आजीविका का सहारा छिन जाने से परिजनों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। रेलवे पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें