पड़री। थाना क्षेत्र के हुरुआ रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को दोपहर में रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के हुरुआ निवासी इंदर (23) सोमवार को दोपहर में शौच करने के लिए गए थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंदर दो भाई, दो बहनों में बड़े थे। पड़री थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद