जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर कुरवल गांव में सर्पदंश से मृतक के परिजन। संवाद
वैनी। रायपुर थानाक्षेत्र के कुरवल गांव में शुक्रवार देर शाम सर्पदंश से राजेश्वरी नारायण (58) की मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आमडीह ग्राम पंचायत के कुरवल गांव निवासी राजेश्वरी नारायण (58) शुक्रवार देर शाम घर में झरोखे के पास रखी चाबी निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद सर्प ने उन्हें डस लिया। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए। चिकित्सकों ने एंटी वेनम देकर उपचार किया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। रायपुर थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।