फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काली पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट, दबोचा गया

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में हर्ष फायरिंग के आरोपी=- अरविंद पटेल। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में दीपावली पर काली पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी के कब्जे से बंदूक और पांच कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया कि आठ नवंबर को पिपरा गांव में मां काली की पूजा का कार्यक्रम था। इसी दौरान गांव निवासी अरविंद पटेल ने अपने चाचा कमला प्रसाद की लाइसेंसी डीबीबीएल (दो नाली) बंदूक से हर्ष फायरिंग की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हिंदुआरी चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि गोवर्धन पूजा और दीपावली के मद्देनजर वह पिपरा में मौजूद थे। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से हर्ष फायरिंग की जानकारी मिली। तहरीर के अनुसार, फायरिंग से आम लोगों में भय का माहौल बना। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से संबंधित लाइसेंसी बंदूक और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें