फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में माम्पी और उत्कर्ष प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रोरवा की माम्पी और प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बगिया के उत्कर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को आयोजित हुई, जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर विजेता रहे बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रोरवा के आर्यश कुमार और प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रोरवा के आदर्श कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर एबीआरसी दिलीप चौरसिया और वरिष्ठ अध्यापक श्रवण कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। एबीआरसी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चे अब जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें