फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राॅबर्ट्सगंज में कार्यालय उजाड़े जाने के खिलाफ माले का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में कार्यालय उजाड़े जाने के खिलाफ माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यालय को बहाल करने की मांग की। माले कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज में कार्यालय तोड़े जाने के खिलाफ परिवर्तन चौक पर एकत्र हुए थे। यहां कार्यकताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय कूच किया तो पुलिस ने रास्ते उन्हें रोक लिया। मार्च की अगुवाई कर रहे भाकपा (माले) जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि राबर्ट्सगंज में भाजपा और अपराधियों के इशारे पर तीन दशक से भी ज्यादा समय से चल रहे माले कार्यालय को का निशाना बनाकर उजाड़ दिया। आरोप है कि कार्यालय नजूल भूमि पर लम्बे समय से बने तमाम घरों व भवनों के बीच था लेकिन सिर्फ माले कार्यालय को निशाना बनाया गया और लाल झंडे को अपमानित किया गया। ऐसा तब किया गया जबकि एसडीएम राबर्ट्सगंज के पार्टी कार्यालय की कुर्की के आदेश के विरुद्ध जिला जज न्यायालय में अपील विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव बाद बदले की भावना से अकबर नगर के 1200 से अधिक घरों को बुल्डोज करके हजारों लोगों को तबाह कर दिया और अब पूरे शहर को ही बर्बाद करने पर आमादा हैं। इस मौके पर कुमार मधुसूदन मगन, ऐपवा नेत्री कमला गौतम, किसान महासभा के जिला संयोजक छोटे लाल रावत, मो. कलीम खान, मंजू गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें