राबर्ट्सगंज में राणी सती दादी के वार्षिक श्रृंगांर पर सजी झांकी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के चंडी तिराहे के समीप राणीसती दादी मंदिर में बनारसी दास का भव्य वार्षिक शृंगार बुधवार को किया गया। केजरीवाल परिवार द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर में राणी सती दादी की आकर्षक झांकी सजाकर पूजन अर्चन किया गया। यहां भजन कीर्तन आदि कर प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर नीरज केजरीवाल, सूर्य कुमार, देवांशु, अभिनव, एकता, बबली केजरीवाल, रेनू, सुमन केजरीवाल शामिल रहे।