फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिलाओं के लिए खुला महिला शक्ति केंद्र, यहां मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
बभनी के चीकूटोला में महिला शक्ति केंद्र का उद्घाटन करती महिला शायरा बानो - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। ग्राम पंचायत के चीकू टोला में रविवार को महिला शक्ति केंद्र के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन शायरा बानो ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ विधवा महिलाओं को दिलाना केंद्र की प्राथमिकता है। महिलाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए कार्यालय खोला गया है। महिला शक्ति बभनी की ब्लाक अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से विधवा महिलाओं को आजीवन पेंशन, बिजली बिल, पानी बिल, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, बस व ट्रेन का पास सहित किराये के कमरों में रहने वालों को मकान भी उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन के दौरान 25 विधवा माताओं बहनों का फार्म भी भरा गया। क्षेत्रीय कलाकारों ने कठपुतली के जरिये लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला शक्ति के जिलाध्यक्ष बाला देवी, रोजी परवीन, विद्यावती, नूरी परवीन, अभिलाषा गोस्वामी, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें