फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र कुमार यादव बने प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव का मनोनयन रविवार को किया गया। राबर्ट्सगंज बभनौली में ब्लॉक अध्यक्ष मनोनयन को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की मांग पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि ने ब्लॉक राबर्ट्सगंज प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का मनोनयन कर माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पूरे मजबूती से सभी के हित में काम करेगी। नि:स्वार्थ भाव से गांव का विकास कराया जाए। नवनिर्वाचित राबर्ट्सगंज ब्लॉक के अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानों के हित में कार्य करेंगे। गांव और क्षेत्र के लोगों को सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा कर विकास कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि, जिला प्रभारी मोहन पांडेय, राजेश कुमार सोनी, कृष्णा नंद,संतोष वर्मा, ध्रुव कांत, रमेश यादव, रामू यादव ,जुबेर अहमद, राजाराम विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें