सोनभद्र। सीएचसी शाहगंज पर रविवार को ‘सास, बेटा, बहू सम्मेलन’ व मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेम सिंह की मौजूदगी में किया गया। लोगों को जहां परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई, वही संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ ने सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण को लेकर लोगों को प्रेरित किया और कहा टीकाकरण जरूर कराएं। सीएमओ ने संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही, जिससे अन्य संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके। परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों के बारे में बताया और इसे अपनाने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को टिफिन बॉक्स वितरित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के दौरान 59 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह, जांच व दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ अमृत राय, डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या, डॉ. सौरव, मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह आदि मौजूद रहे।