फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पागल कुत्ते के काटने से पांच छात्राओं समेत 20 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर स्थित भारतीय इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को पागल कुत्ते के काटने से छह स्कूली बच्चों समेत 20 लोग जख्मी हो गए। घायलों में 5 छात्राएं और 1 छात्र शामिल हैं। सभी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

भारतीय इंटर कॉलेज में दोपहर बाद एक बजे भोजनावकाश हुआ था। छात्र-छात्राएं खेलने, नाश्ता करने के लिए विद्यालय के गेट के बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक एक पागल कुत्ता वहां पहुंचा और छात्र-छात्राओं पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने कई छात्र छात्राओं और राहगीरों को काटकर जख्मी कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने लाठी डंडे से कुत्ते को खदेड़ा। कुत्ते के हमले में अनिल कुमार कक्षा 12, सोनम कक्षा 11, आरती कक्षा 11, पूनम कक्षा 12, राधिका कक्षा 9 समेत 6 छात्र छात्राएं और 14 अन्य राहगीर जख्मी हो गए। कॉलेज के शिक्षकों ने सभी बच्चों को उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और सभी जख्मी राहगीर भी अस्पताल पहुंचे, जहां सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया और दवा दी गई। डॉक्टर ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें