फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी लखनऊ संभाग की टीम

विज्ञापन
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए रवानगी से पहले जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ क्षेत्र की टीम।
विज्ञापन
सोनभद्र। 34वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी मीट सत्र 2026-27 में प्रतिभाग करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से गठित तीरंदाजी दल शनिवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर सोनभद्र से हरियाणा के फतेहाबाद के लिए रवाना हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 सितंबर तक पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खराखेड़ी फतेहाबाद (हरियाणा) में किया जाएगा। लखनऊ संभाग की इस टीम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से चयनित 30 बालक एवं 30 बालिका खिलाड़ियों सहित कुल 60 प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड एवं कंपाउंड राउंड की विभिन्न स्पर्धाओं में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। दल के टीम मैनेजर यूपी शुक्ला (उप प्राचार्य) हैं। खिलाड़ियों के साथ एस्कॉर्ट एवं मार्गदर्शक के रूप में टीजीटी शारीरिक शिक्षा संजय कुमार और विभा सिंह और अनिल मौर्य (कोच) भी रवाना हुए। प्रतियोगिता दल को रवाना करने से पूर्व विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य अंशुमान सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना, टीम भावना, आत्मानुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें