सदर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर पीड़ित की तहरीर पर हुई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव निवासी वादी अनिल कुमार भारती ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 25 मई 2022 की शाम करीब सात बजे वह फील्ड में तगादा करके राबर्ट्सगंज धर्मशाले के समीप एक मोबाइल की दुकान पर पहुंचा। दुकानदार से मोबाइल में रिचार्ज के लिए बोला तो दुकानदार ने नंबर पूछा। उसने अपना नंबर बताया दिया। उसका आरोप है कि दुकानदार ने दो-तीन बार नंबर पूछा तो एक-एक अपना नंबर बताने लगा। इतने में दुकानदार अनपढ़-गंवार कहते हुए अपमानित करने लगा। विरोध किया दुकानदार ने फोन करके तीन-चार लड़कों को बुलाया मारने-पीटने लगा। उसका आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने 20,000 रुपये भी ले लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राबर्ट़्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी जीतू, दीपू, महेश और प्रदुम्न के खिलाफ लूट, मारपीट समेेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।