चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर पुष्प अर्पित करते सप
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय चुर्क मोड़ में मंगलवार को लोकबंधु राजनारायण की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि लोकबंधु ने हमेशा गरीबों और मजदूरों की लड़ाई लड़ी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि लोक बंधु राजनारायण का जन्म 23 नवंबर वर्ष 1917 को हुआ था। उन्होंने हमेशा किसानों, नौजवानों, गरीबों एवं मजदूरों की लड़ाई लड़ी। जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने कहा कि राजनारायण ने अपने विद्रोही तेवरों से स्वतंत्रता आंदोलन को कुछ ऐसी धार दी की ब्रिटिश सरकार हिल उठी थी। उनकी अगुवाई में युवाओं की बड़ी भागीदारी से आंदोलन जोर पकड़ने लगा। इसी बीच वह गिरफ्तार हुए और उन्हें जेल भेज दिया गया। लोक बंधु के नाम से चर्चित राजनारायण का यह पहला आंदोलन और पहली जेल यात्रा थी। ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव एवं सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। गोष्ठी में अनिल प्रधान, राजेश यादव, कन्हैया विश्वकर्मा, राम अवतार निषाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।