फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल की दस्तक ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। यूपी व एमपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को टिड्डी दल की दस्तक ने किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि टिड्डी दल छत्तीसगढ़ के रास्ते एमपी में व यहां से यूपी के सीमाचंल क्षेत्रों में पहुंचा है। शक्तिनगर के बीना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद टिड्डी दल पंहुचने से लोगो में बेचैनी बढ़ गई। दल ने बीना कोल माइंस एरिया के तरफ से आवासीय क्षेत्र का रूख अख्तियार किया। इसके बाद रिहंद जलाशय के तटवर्तीय इलाके में पहुंच गया। इससे संबंधित क्षेत्रों के किसानों में चिंता है। बताते चलें कि जलाशय के तटीय क्षेत्रों में किसान सब्जी व अन्य तरह की खेती किसानी करते हैं। यही वजह है कि कि किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। लाखों की संख्या में टिड्डियों के पंहुचने से लोगों की नजर खेतीबारी बचाने पर टिकी हुई है ग्रामीण इलाकों सहित बीना कालोनी परिसर में भी टिड्डियों का समूह देखा गया। सिंगरौली से मिली जानकारी के मुताबिक टिड्डी दल शनिवार को जिले का रुख किया था। इसके बाद इसकी धमक सरई, देवसर व चितरंगी क्षेत्र में दिखाई पड़ा। क्षेत्र के किसान कृषि विभाग द्वारा बताए गए एहतियात बरतने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें