फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कृष्णशिला स्टेशन पर लोको पायलटों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल में स्थित कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को लोको पायलटों ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। लोको पायलटों की एकजुटता ने रेल अधिकारियों के माथे पर बल डाल दिया। धनबाद मंडल यहां कोयला ढुलाई के बदौलत सर्वाधिक राजस्व अर्जित करता है। इसके बावजूद बुनियादी व कर्मचारियों की सुविधाओं की अनदेखी होती है। इसी से नाराज आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन धनबाद मंडल शाखा कृष्णशिला से जुड़े कर्मियों ने मंगलवार धनबाद मंडल के कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धनबाद मंडल के अधिकारियों, रेल मंत्री व प्रधानमंत्री को पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पत्र प्रेषित किया। पत्र में मांग की गई कि ऑफ लिव सिक क्रिव को 00:00 बजे से बुकिंग फर्स्ट काॅल देने संबंधी सभी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। रनिंग स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त मेन पावर प्लानिंग की जाए। अंडर रेस्ट, ओवर ऑवर, अत्यधिक ड्यूटी में कार्य लेना बंद किया जाय। रेलवे मंडल को चेतावनी दी अगर जल्द मामले को संज्ञान नहीं लिया गया तो संगठन वृहद हड़ताल को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें