फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
घोरावल थाना क्षेत्र के कनेटी गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करीब एक लाख रुपये के गहने और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कनेटी गांव निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी आवश्यक काम से रॉबर्ट्सगंज गए थे। इस दौरान उनका मकान दो दिनों से बंद था। इसी बीच चोरों ने मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को घर लौटने पर ओमप्रकाश ने मुख्य गेट, कमरे और अलमारी के ताले टूटे देखे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने घोरावल कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। घोरावल कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें