समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार काे कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। जिले की औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को वरीयता देने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने कहा कि जिले में कई औद्योगिक इकाइयां हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को इसमें रोजगार नहीं मिल रहा। मानकों को दरकिनार कर संचालित खदानों पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि कई इलाकों में अब भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। इससे रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुर्जर ने बताया कि हर घर नल जल योजना केवल कागजों पर ही संचालित हो रही है।
जनहित से जुड़ी 11 सूत्री समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश यादव, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, शिवशंकर खरवार, उमाशंकर यादव आदि शामिल रहे।