फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरता से सुनें शिकायत, निस्तारण पर दें जोर: एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने रविवार को बभनी थाने का अर्द्ध वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होने शस्त्रागार, मालखाना का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अभिलेखों में रजिस्टर नंबर चार और रजिस्टर नंबर आठ का बारिकी से मुआयना किया। इन सभी का मुआयना करने के बाद उन्होने थाने की साफ सफाई,रख रखाव और मेश का निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करखे का निर्देश दिया। इस दौरान सक्रिय अपराधी हिस्ट्री सिटर रजिस्टर का भी अवलोकर किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि जो फरियादी अपनी समस्या लेकर आते हैं। उनको गंभीरता से सुनने के बाद प्राथमिकता से निस्तारण करें। वहीं अपराधियों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक आरएस शर्मा, गोपीचंद, हेड मुहर्रिर नागेश पटेल, हरिकेश,हेड कांस्टेबल भरत यादव, भईयालाल,प्रमोद कुमार, अशोक सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें