फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही सवा तीन लाख की शराब जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने सोमवार की रात अवैध शराब की खेप बरामद की। दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। मप्र से छत्तीसगढ़ लाई जा रही शराब की कीमत 3.24 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

वाड्रफनगर पुलिस के मुताबिक, मप्र के बैढ़न से बभनी होते हुए धनवार पार कर छत्तीसगढ़ में एक पिकअप शराब लेकर जाने की सूचना मिली थी। तत्परता दिखाते हुए बॉर्डर पर ही वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी में पिकअप के अंदर 36 पेटी शराब और आठ पेटी बीयर बरामद हुई। इसकी कुल कीमत 3.24 लाख रुपये है। वाड्रफनगर चौकी प्रभारी दाकेश्वर सिंह ने बताया कि वाहन चालक रमजान अंसारी और उसके सहयोगी रहमान (20) को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें