फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लायंस क्लब और वन विभाग ने काकोरी उद्यान में लगाए पौधे

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज इमरती कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण करती महिला मंडल सिद्धिविनायक मं​दिर
विज्ञापन
रेणुकूट। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य को काकोरी उद्यान में लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय है। वन क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार ने लायंस क्लब के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी के बिना हरित अभियान सफल नहीं हो सकता। यदि सभी लोग पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिल सकेगा। इस मौके पर लायंस क्लब के सुनील दुबे, सुनील अग्रवाल, विष्णु मोदी, उत्तम जायसवाल, रवि यादव, हिमांशु मौर्य, पंकज पटेल, नीतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें