मांची थाना क्षेत्र के सथारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने सेमिृतक- छोटू यादव(फाइल फोटो)स्रोत परिज
मांची थाना क्षेत्र के सथारी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद बारिश के दौरान गिरी बिजली से झुलस कर छोटू यादव (16) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। पिता लक्ष्मण यादव के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह पशुओं को लेकर सिवान में गया हुआ था। कुछ देर बाद ही हल्की बारिश शुरू हो गई। उसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर छोटू गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।