फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुकान बंद कर भागे विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, दूसरे को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने रॉबर्ट्सगंज और चतरा ब्लॉक में संचालित निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग-अलग दुकानों से उर्वरक के सात नमूने लिए गए। वहीं, दुकान बंद कर भागने वाले उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बिक्री पर रोक लगा दी गई। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्या और वरिष्ठ पौध संरक्षण सहायक नंद किशोर मौर्य की टीम ने खाद, बीज और कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान मिट्ठू खाद भंडार चुर्क, जायसवाल खाद भंडार चुर्क और सोन कृषि केंद्र बिजौली में फार्मर आईडी के माध्यम से खतौनी के आधार पर किसानों को उर्वरक का वितरण किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स कृष्ण खाद भंडार के प्रोपराइटर सत्येंद्र दुकान बंद कर मौके से चले गए। इससे प्रतिष्ठान का निरीक्षण नहीं हो सका। कृषि विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर उर्वरक की बिक्री प्रतिबंधित कर दी। वहीं नई बाजार स्थित मेसर्स रवि खाद भंडार के प्रोपराइटर रवि कुमार ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक और वितरण रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इससे प्रतिष्ठान पर अनियमितता की आशंका बनी। मामले में तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान खाद विक्रेताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें