फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में एलआईसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज एलआईसी आफिस के सामने प्रदर्शन वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इंम्प्लाइज एसोसिएशन के पद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एलआईसी कार्यालय पर सोमवार को वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह और महामंत्री परमानंद सिंह ने कहा कि शेयर मार्केट में एलआईसी की सूची बाध्यता, एलआईसी के आईपीओ का निर्णय सरकारी हिस्सेदारी को कम करने के निर्णय का विरोध किया जा रहा है। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपने आला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम सिंह ,सुरेंद्र कुमार, प्रेम नाथ त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह, रामजी सिंह, सत्यम मिश्रा ,आलोक शुक्ला, हिमांशु मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, हेमंत, तेजबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें