थाना अंतर्गत एनटीपीसी गेट नंबर चार के पास बलिया नाला में रहकर लंबे समय से समाचार पत्रों का वितरण का कार्य कर रहे 45 वर्षीय पत्र वितरक रामचरित साकेत मंगलवार से लापता हैं। मामले में परिजनों ने शक्तिनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लापता वितरक के पुत्र संजीव कुमार साकेत ने पुलिस को जानकारी दी, कि मंगलवार को उसके पिता एक अन्य व्यक्ति के साथ सिंपलेक्स कॉलोनी विंध्यनगर न्यूज पेपर की वसूली करने के लिए निकले थे। रात को घर नहीं पहुंचने पर उनकी खोज खबर की गई तथा रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर लापता की खोजबीन कर रहे हैं।