फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लेखपालों ने की कलमबंद हड़ताल, दिया धरना

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील में धरने पर बैठे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनभद्र। अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध हुई ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील के लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल की। थाना दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साजिद खान वारसी, श्री भगवान, पंकज, मनीष सिंह, अनिल सिंह, वंदना, रेशमा, कल्पना, रूबी, संजीव, विवेकानंद तिवारी, सुधीर कुमार पटेल, कन्हैयालाल पटेल, हरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें