फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों ने सीखी जिंदगी जीने की कला

Fri, 05 Dec 2014 11:18 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में एचबीटीआई कानपुर की ओर से क्षेत्र की साढ़े तीन सौ किशोरियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसका शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


 इसमें जिंदगी जीने की कला किशोरियों ने सीखी। किशोरियों को स्वास्थ्य, आहार, जीवन कौशल की विविध जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर सीमा मदनवाल ने किशोरियों को स्वास्थ्य और संतुलित आहार के बारे में विस्तार से बताया।

जीवन कौशल की व्यवहारी कला पर भी जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रत्येक गांव से दो किशोरियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य था। प्रशिक्षण लेने वाली बालिकाओं को एक बुक, कापी, पेन और टीए भी दिया गया।

मास्टर ट्रेनर दुर्गेश कुमार दूबे ने बताया कि किशोरी बालिकाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया है। बाद में व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

मास्टर ट्रेनर विनय कुमार सिंह ने बालिकाओं को सबला योजना की जानकारी दी। इस मौके पर सुशीला चौबे, शिव कुमारी, सुगंधा, नजमा, उर्मिला आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें