फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने के लिए मुंसिफ कोर्ट के गेट पर प्रदर्शन करते लोग।-जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने ‘जिला बनाओ, विकास कराओ’ के नारे लगाए और मांग पूरी करने की आवाज उठाई। वक्ताओं विष्णुकांत तिवारी, सत्यनारायण यादव और रामजी पांडेय ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग दो दशक से अधिक समय से उठाई जा रही है। सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दुद्धी को जिला घोषित करे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जिला बनाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2017 से 2025 तक भाजपा सरकार की ओर से केवल आश्वासन दिया गया है। अधिवक्ताओं का कहना था कि मानकों का हवाला देकर मांग को लगातार टाला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें