फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने की मांग के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर मुंसिफ कोर्ट गेट पर प्रदर्शन करते हुए-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कचहरी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला बनाओ, विकास कराओ के नारे लगाए और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रभु सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, रामपाल जौहरी, अरुणोदय जौहरी, अंजनी सिंह और रामजी पांडेय ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग दो दशक से उठाई जा रही है। उनका कहना था कि चुनावी सभाओं में दुद्धी को सभी मानकों पर खरा बताते हुए जिला बनाने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। प्रदर्शन के अंत में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द निर्णय लेने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें