फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कानून व्यवस्था खराब, बेरोजगारी चरम पर

विज्ञापन
सिंगरौली में स्व्च्छता की शपथ लेते एनसीएल सीएमडी पीके सिन्हा व निदेशकगण - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। अपना दल की बैठक का आयोजन बुधवार को पार्टी के खुटहां स्थित विधानसभा कार्यालय में किया। इसमें संगठनात्मक विषयों, आगामी विधानसभा उपचुनावों, जनसमस्याओं और पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल के जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है।बेरोजगारी अपने चरम पर है और युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है। मोटर वाहन अधिनियम में चालान की राशि कई गुना बढ़ा कर, बिजली की दरें बढ़ाकर सरकार लगातार जनविरोधी फैसले कर रही है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी तैयार है और इसमें अपना दल बेहतर प्रदर्शन करेगा। पार्टी अपनी नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार में लगी है और सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 17 अक्तूबर 2019 को पूरे प्रदेश में अपना दल के संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के बाद अपना दल के कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां सीडी सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश में बढ़े हुए बिजली दर को वापस लिए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम प्रकाशचंद्र को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने किया, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर शिव कुमार पटेल, इं. सुनील पाल, अमरनाथ बैसवार, बाल किशन पटेल, परमेश्वर पटे, जितेंद्र कुमार मौर्य, दीप नारायण प्रजापति, विजय पटेल, ओम प्रकाश पटेल, मुन्ना पाल, रामसूरत कोल, विनोद पटेल, राजेंद्र पाल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें