फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सावन में सूखी लौआ नदी, कम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
दुद्धी के बिडर गांव में सूखी हुई लौआ नदी-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। बारिश के दो महीने बीत गए हैं। सावन माह में भी क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा न होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। दुद्धी तहसील क्षेत्र की प्रमुख लौआ नदी इस समय लगभग सूखी पड़ी है, जबकि सामान्य वर्षों में इसी मौसम में नदी तेज बहाव के साथ लबालब रहती थी। क्षेत्र की अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने के बावजूद तहसील मुख्यालय के आसपास स्थित लौआ नदी में पानी का अभाव बना हुआ है। सावन के महीने में नदी का सूख जाना स्थानीय लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए भी चिंता का विषय है। कम वर्षा के कारण कई किसान अब तक धान की नर्सरी भी तैयार नहीं कर सके हैं। धनौरा, रजखड़ और बिड़र गांवों के तालाबों में भी पर्याप्त पानी नहीं है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें