यादों की फूल काव्यकृति का विमोचन करते अतिथिगण। जागरूक पाठक
सोनभद्र। रविवार को रॉबर्ट्सगंज में अलका केशरी आरिया की काव्यकृति ‘यादों के फूल’ का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम जागृति योग संस्थानशाला में आयोजित हुआ। कथाकार रामनाथ शिवेंद्र ने अध्यक्षता की और प्रकाश मिर्जापुरी ने संचालन किया। साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ ने वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों ने काव्यकृति का विमोचन किया। कौशल्या चौहान ने ‘मुझको अबला मत समझो, मैं झांसी वाली रानी हूं’ सुनाकर वाहवाही बटोरी। अशोक तिवारी की रचना ‘रब से बेगाने, मजहब के दीवाने निकले’ को भी सराहना मिली। इस अवसर पर कई साहित्यकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।