फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वरोजगार के बाबत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जरूरतमंद लोग 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष-2020-21 के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति (सब प्लान/ट्राइबल सब प्लान) योजना के तहत स्व-रोजगार परक चार माह के सामूहिक प्रशिक्षण हेतु तकनीकी ट्रेडों में 10 वीं पास एवं गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए आठवीं पास लोगों के चयन के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इसमें 18 से 45 वर्ष तक के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र सोनभद्र में भेजा जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें