फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लैंको की पहली इकाई से उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की पहली इकाई रविवार की सुबह चालू कर ली गई। देर शाम कुछ देर लिए निगम सहित निजी परियोजनाओं पर भी थर्मल बैकिंग लगा दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात लैंको परियोजना की 1200 मेगावाट की पहली इकाई ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई। इसे ठीक करने के लिए परियोजना के कर्मचारी और अधिकारी युद्धस्तर पर जुट गए थे। रविवार की भोर तक लीकेज को ठीक कर लिया गया। सुबह इकाई से उत्पादन भी शुरू हो गया। उधर, मौसम में आई नमी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग एक हजार मेगावाट घट गई है। रविवार की देर शाम प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 23978 मेगावाट और न्यूनतम मांग 14942 मेगावाट पर रही। थर्मल बैकिंग लगने के बाद निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना से 1540 मेगावाट, 1200 मेगावाट की लैंको परियोजना से 723 मेगावाट उत्पादनरत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें